वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया है। ट्रम्प के अनुसार, ईरान और पश्चिम एशिया के कुछ देशों की ओर से समझौते का प्रस्ताव सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया।सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार था, लेकिन बातचीत के जरिए समाधान की संभावना बनने पर हमला टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े खतरे को समाप्त करने पर सहमति बनी है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि इस फैसले में इजराइल ने भी अमेरिका का समर्थन किया है।सऊदी अरब ने संयम बरतने की अपील कीमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रम्प से फोन पर बातचीत कर ईरान के खिलाफ संभावित बड़े सैन्य अभियान को टालने और कूटनीतिक रास्ता अपनाने का आग्रह किया था। माना जा रहा है कि इस बातचीत के बाद हालात को शांत करने की दिशा में प्रयास तेज हुए।अमेरिका और ईरान दोनों सतर्कतनाव के बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि यदि पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति और बिगड़ती है तो वे क्षेत्र छोड़ने की तैयारी रखें।दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया कि यदि अमेरिका किसी तरह की सैन्य कार्रवाई करता है तो उसका जवाब उसी स्तर पर दिया जाएगा। उन्होंने यह संदेश पाकिस्तान और तुर्किये के नेताओं के साथ हुई बातचीत में भी दोहराया।इजराइल की सुरक्षा और भारत की चिंतारिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका इजराइल की सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त रीफ्यूलिंग विमान तैनात करने की योजना बना रहा है। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बातचीत कर क्षेत्र में कारोबारी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।सरकारी जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान अब तक 16 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 75 लोग घायल हुए हैं। ऐसे में क्षेत्र की स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
ईरान पर सैन्य कार्रवाई फिलहाल टली, ट्रम्प बोले- समझौते की दिशा में बढ़ी बातचीत; होर्मुज और परमाणु मुद्दे पर बनी सहमति
6
