Thursday, October 8, 2026
Thursday, October 8, 2026
Home जॉब्ससुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका

by Sagar Sharma
0 comments

सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 संभावित पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर संचालन का ज्ञान और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी आवश्यक है। यानी जिन युवाओं की ग्रेजुएशन पूरी हो चुकी है और उन्हें कंप्यूटर व अंग्रेजी टाइपिंग का अच्छा ज्ञान है, वे इस भर्ती के लिए पात्र हो सकते हैं।

आयु सीमा की बात करें तो 1 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों, दिव्यांग उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के विभागीय उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा को लेकर अलग प्रावधान दिया गया है।

चयन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट का पद ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित श्रेणी में आता है। यह पद पे मैट्रिक्स के लेवल-6 में रखा गया है। चयनित उम्मीदवार को ₹35,400 का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते भी देय होंगे। यानी उम्मीदवार को मूल वेतन के अतिरिक्त सरकारी सेवा से जुड़े निर्धारित भत्तों का लाभ मिलेगा।

चार चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा। सबसे पहले 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। इसमें सामान्य अंग्रेजी, सामान्य योग्यता, सामान्य ज्ञान, भारतीय संविधान से न्यायपालिका से जुड़े प्रावधान, सुप्रीम कोर्ट के नियम, सेवा संबंधी नियम और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे होगी और न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा

इसके बाद कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड टेस्ट होगा। इसमें 50 अंक होंगे और उम्मीदवार को कम से कम 25 अंक प्राप्त करने होंगे। इसके बाद अंग्रेजी भाषा में दो घंटे का वर्णनात्मक लिखित टेस्ट होगा, जिसमें कॉम्प्रिहेंशन, प्रेसी लेखन और निबंध लेखन शामिल रहेगा। अंत में इंटरव्यू होगा, जिसके लिए 25 अंक निर्धारित हैं।

20 नवंबर को हो सकती है पहली परीक्षा

वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा 20 नवंबर 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। आगे होने वाले टाइपिंग टेस्ट, वर्णनात्मक परीक्षा और इंटरव्यू की तारीखें बाद में जारी की जाएंगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेज

सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,500 है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर), पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹750 रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी शैक्षणिक व श्रेणी संबंधी दस्तावेज अपलोड करने होंगे

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियां ध्यान से जांच लेनी चाहिए, क्योंकि अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंट या डिजिटल कॉपी अपने पास सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

Author

You may also like