Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026
Home देशदिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: 13 अगस्त को लाल किले के आसपास कई सड़कें बंद

दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: 13 अगस्त को लाल किले के आसपास कई सड़कें बंद

by Sagar Sharma
0 comments

दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली में 13 अगस्त को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर कई प्रमुख सड़कें आम वाहनों के लिए बंद रहेंगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास कुछ रास्तों पर सामान्य ट्रैफिक की आवाजाही बंद रहेगी। इन मार्गों पर केवल अधिकृत वाहनों को जाने की अनुमति होगी।

इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग और एस्प्लेनेड रोड के कुछ हिस्सों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इसके अलावा राजघाट से ISBT तक रिंग रोड पर भी सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

इसके साथ ही बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को इंडिया गेट के सी-हेक्सागन, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड और जेएल नेहरू मार्ग जैसे रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।

घर से निकलने से पहले चेक करें रूट

ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह के समय यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपना रूट प्लान कर लें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय के दौरान लाल किले और आसपास के इलाकों की ओर जाने से बचें।जरूरी यात्रा करने वाले लोग ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलें, ताकि जाम और देरी से बचा जा सके।

Author

You may also like