दोस्ती ऐसा रिश्ता है जो खून के रिश्तों से नहीं, बल्कि भरोसे, अपनापन और साथ निभाने की भावना से बनता है। फ्रेंडशिप डे 2026 के मौके पर बॉलीवुड की कई ऐसी जोड़ियां चर्चा में हैं, जिनकी दोस्ती वर्षों से कायम है और आज भी लोगों के लिए मिसाल मानी जाती है। इन सितारों ने सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी में भी एक-दूसरे का हर परिस्थिति में साथ दिया है।सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित दोस्तियों में गिनी जाती है। दोनों की पहचान फिल्मों में आने से पहले हुई थी और समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता गया। संजय दत्त के मुश्किल दौर में भी सलमान उनके साथ मजबूती से खड़े रहे।देव आनंद और गुरु दत्त की दोस्ती भी बॉलीवुड के इतिहास में खास स्थान रखती है। एक दिलचस्प मुलाकात से शुरू हुआ यह रिश्ता आगे चलकर कई यादगार फिल्मों तक पहुंचा। देव आनंद की फिल्म ‘बाजी’ का निर्देशन गुरु दत्त ने ही किया था, जो उनकी गहरी दोस्ती का प्रतीक माना जाता है।अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की शानदार बॉन्डिंग दर्शकों को फिल्मों में भी देखने को मिली है। दोनों ने ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया और ऑफ-स्क्रीन भी उनकी दोस्ती उतनी ही मजबूत रही। रितेश कई मौकों पर अक्षय को अपने बड़े भाई जैसा बता चुके हैं।अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की दोस्ती भी चार दशक से ज्यादा पुरानी है। शुरुआती दौर में दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा जरूर रही, लेकिन समय के साथ यह रिश्ता गहरी दोस्ती में बदल गया। आज दोनों एक-दूसरे को परिवार का हिस्सा मानते हैं।अनुपम खेर और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की दोस्ती करीब 45 साल तक कायम रही। एनएसडी से शुरू हुई उनकी दोस्ती जीवन के हर उतार-चढ़ाव में साथ निभाने का उदाहरण रही। अनुपम खेर अक्सर सतीश कौशिक से जुड़ी कई भावुक यादें साझा करते रहे हैं।वहीं करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की दोस्ती ग्लैमर वर्ल्ड में काफी मशहूर है। दोनों अक्सर साथ नजर आती हैं और हर खास मौके पर एक-दूसरे का साथ देती हैं। इसके अलावा सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर की तिकड़ी भी नई पीढ़ी की सबसे चर्चित दोस्तियों में शामिल है। बचपन से साथ रहीं ये तीनों आज भी अपनी मजबूत बॉन्डिंग के लिए जानी जाती हैं।
Friendship Day 2026: बॉलीवुड की ये दोस्तियां बनीं मिसाल, हर मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का निभाया साथ
4
