Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026
Home ऑटोBMW X1 LWB की बुकिंग शुरू, 21 अगस्त को होगी लॉन्च; ज्यादा स्पेस और नए फीचर्स के साथ आएगी SUV

BMW X1 LWB की बुकिंग शुरू, 21 अगस्त को होगी लॉन्च; ज्यादा स्पेस और नए फीचर्स के साथ आएगी SUV

by Sagar Sharma
0 comments

BMW ने भारतीय बाजार के लिए अपनी नई BMW X1 Long Wheelbase (LWB) की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने सोमवार, 10 अगस्त से बुकिंग लेना शुरू किया है। नई लग्जरी SUV को भारत में 21 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसका प्रोडक्शन BMW के चेन्नई स्थित प्लांट में किया जाएगा। ग्राहक इसे अधिकृत BMW डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं।

स्टैंडर्ड X1 से कितनी बड़ी होगी?

X1 LWB को खास तौर पर ज्यादा केबिन स्पेस के लिए तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 4,616 mm, चौड़ाई 1,845 mm और ऊंचाई 1,641 mm है। इसका व्हीलबेस 2,802 mm है, जो मौजूदा X1 से करीब 110 mm ज्यादा है। कुल लंबाई भी 116 mm बढ़ाई गई है।

डिजाइन में BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स और आकर्षक टेल-लैंप्स देखने को मिलेंगे। भारतीय मॉडल में 18-इंच अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है।

पीछे बैठने वालों को मिलेगा ज्यादा आराम

लंबे व्हीलबेस का सबसे बड़ा फायदा रियर सीट यात्रियों को मिलेगा। पीछे ज्यादा लेगरूम के साथ सीटों को 27 mm ऊंचा किया गया है। वहीं हेडरेस्ट कुशन को भी 37 mm चौड़ा बनाया गया है।

बूट स्पेस अब 540 लीटर तक पहुंच गया है, जो स्टैंडर्ड X1 के 476 लीटर से काफी ज्यादा है। इससे लंबी यात्राओं में सामान रखने की क्षमता भी बेहतर होगी।

फीचर्स में क्या मिलेगा?

केबिन में 10.7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, पावर्ड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

SUV में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल की, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्टेंस भी मिलने की उम्मीद है।

इंजन और कीमत का क्या अनुमान?

भारत के लिए इंजन स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी। चीन में X1 LWB को 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाता है, जो 204 hp और 300 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

भारत में मौजूदा BMW X1 की कीमत करीब ₹50.9 लाख से ₹52.9 लाख एक्स-शोरूम है। ज्यादा आकार और अतिरिक्त फीचर्स के चलते X1 LWB की कीमत इससे ऊपर रहने की संभावना है। सटीक कीमत 21 अगस्त को लॉन्च के दौरान सामने आएगी।

Author

You may also like