Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026
Home धर्म-एस्ट्रोरणबीर कपूर की ‘रामायण’ बनाएगी नया रिकॉर्ड, ScreenX और 4DX में होगी रिलीज, जानें ये क्या होता है

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बनाएगी नया रिकॉर्ड, ScreenX और 4DX में होगी रिलीज, जानें ये क्या होता है

by Sagar Sharma
0 comments

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण: पार्ट 1’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और अब इसकी रिलीज को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है. मेकर्स ने इसे दुनियाभर के खास प्रीमियम थिएटर फॉर्मेट में रिलीज करने की तैयारी की है. ‘रामायण’ पहली भारतीय फिल्म बनने जा रही है, जिसे दुनिया भर में ScreenX फॉर्मेट वाले सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा. इसके साथ ही फिल्म 4DX थिएटर्स में भी दस्तक देगी. इस तकनीकी अनुभव के जरिए दर्शकों को फिल्म के शानदार दृश्यों का अलग अंदाज में अनुभव कराने की कोशिश की जाएगी.

ScreenX में 270 डिग्री तक देखने का अनुभव

‘रामायण: पार्ट 1’ को ScreenX और 4DX फॉर्मेट में रिलीज करने के लिए मेकर्स ने CJ 4DPLEX के साथ साझेदारी की है. इस डील के तहत फिल्म को दुनियाभर में करीब 1300 ScreenX और 4DX स्क्रीन पर रिलीज करने की योजना है. खास बात यह है कि अब तक किसी भारतीय फिल्म को दुनियाभर के ScreenX सिनेमाघरों में इस तरह रिलीज नहीं किया गया है.

ScreenX तकनीक सामान्य थिएटर से काफी अलग होती है. आम सिनेमाघर में फिल्म सिर्फ सामने मौजूद स्क्रीन पर दिखाई जाती है, जबकि ScreenX में स्क्रीन का अनुभव दाएं और बाएं तरफ की दीवारों तक फैल जाता है. इससे दर्शकों को करीब 270 डिग्री का विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है.

हालांकि पूरी फिल्म हर समय तीनों तरफ नहीं दिखाई जाएगी. ‘रामायण’ के कुछ खास और बड़े सीक्वेंस को इस तरह तैयार किया गया है कि वे सामने की स्क्रीन के साथ थिएटर की साइड वॉल पर भी नजर आएंगे. इससे युद्ध, एक्शन और भव्य दृश्यों का अनुभव ज्यादा प्रभावशाली हो सकता है.

4DX में सीट के साथ महसूस होंगे फिल्म के इफेक्ट्स

4DX तकनीक दर्शकों को फिल्म के साथ जोड़ने के लिए अलग तरह के इफेक्ट्स का इस्तेमाल करती है. इस फॉर्मेट में थिएटर की सीटें सीन के हिसाब से हिलती और मूव करती हैं. इसके अलावा हवा, पानी, कंपन, रोशनी और अन्य इफेक्ट्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

‘रामायण’ के कुछ सीक्वेंस को 4DX अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ऐसे में दर्शकों को बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के साथ-साथ कई दृश्यों का प्रभाव आसपास के माहौल में भी महसूस हो सकता है.

8 नवंबर को भारत में रिलीज होगी फिल्म

‘रामायण: पार्ट 1’ को दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को भारत में रिलीज करने की योजना है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण बड़े बजट में किया जा रहा है और इसके दोनों पार्ट का अनुमानित बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया गया है.

फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस के तहत हो रहा है. यश भी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं.

Author

You may also like