Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026
Home बिजनेसGold Silver Price: सोना ₹1.59 लाख के पार, चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर; जानें तेजी की वजह

Gold Silver Price: सोना ₹1.59 लाख के पार, चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर; जानें तेजी की वजह

by Sagar Sharma
0 comments

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को सोने ने लगातार सातवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की और नया रिकॉर्ड बना दिया। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 2,600 रुपये की तेजी के साथ 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को इसका भाव 1,57,200 रुपये था।

सोने के साथ चांदी ने भी जबरदस्त छलांग लगाई। चांदी की कीमत 4,000 रुपये बढ़कर 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,42,000 रुपये प्रति किलो पर थी।

सात दिन में सोने की कीमत में ₹12,400 का उछाल

सोने की कीमतों में तेजी की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 3 अगस्त को 10 ग्राम सोने का भाव 1,47,400 रुपये था। महज सात दिनों में कीमत बढ़कर 1,59,800 रुपये हो गई। यानी इस दौरान सोने में 12,400 रुपये या करीब 8.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है

क्यों लगातार बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कीमती धातुओं में तेजी के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण हैं। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है। ऐसे माहौल में सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग बढ़ रही है।

इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव भी सोने और चांदी को सपोर्ट कर रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी और डॉलर में स्थिरता ने भी कीमती धातुओं की कीमतों को मजबूती दी है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमक कायम

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी मजबूत स्थिति में हैं। हाजिर सोना 1.02 फीसदी बढ़कर 4,412.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2.37 फीसदी की तेजी के साथ 66.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Author

You may also like