Sunday, August 9, 2026
Sunday, August 9, 2026
Home मनोरंजनबटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, सीएम योगी से हुई खास मुलाकात 

बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, सीएम योगी से हुई खास मुलाकात 

by Sagar Sharma
0 comments

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों कलाकार इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार, 7 अगस्त को सनी देओल और प्रीति जिंटा लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

यह मुलाकात मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई। इस दौरान दोनों कलाकारों ने सीएम योगी के साथ फिल्म और अन्य मुद्दों पर बातचीत की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सनी देओल और प्रीति जिंटा को हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां भेंट कीं। तीनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिन्हें बाद में सनी देओल ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

सनी देओल ने शेयर की मुलाकात की तस्वीरें

सनी देओल ने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को सुखद और आत्मीय बताया। उन्होंने लिखा कि लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें काफी खुशी हुई और उनके साथ अच्छी बातचीत हुई।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया।

लखनऊ में हुआ फिल्म का प्रमोशन

सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म की प्रमोशनल टीम भी लखनऊ पहुंची थी। इस दौरान सनी देओल के बेटे और फिल्म के कलाकार करण देओल भी मौजूद रहे। ‘बटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज के दौरान फिल्म का मुकाबला इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से होगा

बंटवारे की कहानी दिखाएगी फिल्मराजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बटवारा 1947’ भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में प्यार, त्याग और संघर्ष को कहानी का हिस्सा बनाया गया है। सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का नया गाना ‘तबस्सुम’ भी हाल ही में रिलीज किया गया है।

You may also like