Sunday, September 13, 2026
Sunday, September 13, 2026
Home खेलपीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की जमकर की सराहना

पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की जमकर की सराहना

by Sagar Sharma
0 comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की। ग्लासगो में आयोजित खेलों में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए, जिसमें 13 स्वर्ण पदक शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके अनुभव भी सुने।

पीएम मोदी ने पदक विजेताओं को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर आमंत्रित किया। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने लिखा कि इन सभी खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है और उनकी सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी।

इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनके सफर और प्रतियोगिता के अनुभवों के बारे में जानकारी ली और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

मुलाकात में बॉक्सर साक्षी चौधरी भी शामिल थीं, जिन्होंने महिलाओं की 51 किलोग्राम कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। ग्लासगो में भारतीय मुक्केबाजी दल का प्रदर्शन खास तौर पर शानदार रहा। टीम ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 7 गोल्ड शामिल रहे।

हुए कहा कि सभी खिलाड़ी उनसे मिलकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को विनम्र बताते हुए मुलाकात को यादगार बताया।

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से भारतीय खिलाड़ियों का लगातार समर्थन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा। Always cheer for Bharat

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की 39 पदकों की उपलब्धि देश के लिए एक और बड़ी खेल सफलता के रूप में सामने आई है। अलग-अलग खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने देश के बढ़ते खेल तंत्र और आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उम्मीदें और मजबूत की हैं।

Author

You may also like