भारत में जुलाई 2026 में मोटरसाइकिलों की बिक्री ने मजबूत प्रदर्शन किया. देश की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की कुल 8,70,829 यूनिट बिकीं, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 7,22,103 यूनिट था. यानी एक साल में टॉप-10 बाइक्स की बिक्री 1,48,726 यूनिट बढ़ी और करीब 20.60 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई. Hero Splendor एक बार फिर बिक्री के मामले में सबसे आगे रही. वहीं Royal Enfield Bullet 350 ने सबसे तेज बिक्री बढ़त दर्ज कर सबको प्रभावित किया. दूसरी ओर Hero HF Deluxe और Bajaj Platina की बिक्री में गिरावट देखने को मिली.
Splendor की बादशाहत बरकरार
FADA के आंकड़ों के मुताबिक, Hero Splendor जुलाई में 3,35,346 यूनिट बिक्री के साथ पहले नंबर पर रही. जुलाई 2025 में इसकी 2,46,715 यूनिट बिकी थीं. इस तरह Splendor की बिक्री 88,631 यूनिट बढ़ी और सालाना ग्रोथ 35.92 फीसदी रही.
Honda Shine 1,91,950 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही. पिछले साल जुलाई में इसकी 1,59,658 यूनिट बिक्री हुई थी. इस बार इसकी बिक्री 32,292 यूनिट बढ़ी और 20.23 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई.
Bajaj Pulsar परिवार 66,156 यूनिट के साथ तीसरे नंबर पर रहा. हालांकि, पिछले साल के 79,817 यूनिट के मुकाबले इसकी बिक्री 17.12 फीसदी कम हुई. TVS Apache ने 59,404 यूनिट की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया. पिछले साल इसकी 37,566 यूनिट बिकी थीं, यानी बिक्री में 58.13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
HF Deluxe की बिक्री घटी, Bullet ने दिखाया दम
Hero HF Deluxe 55,978 यूनिट बिक्री के साथ पांचवें नंबर पर रही. पिछले साल 71,477 यूनिट की बिक्री के मुकाबले इसमें 21.68 फीसदी की गिरावट आई. इसके बाद Royal Enfield Classic 350 ने 39,197 यूनिट बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 26,516 यूनिट से 47.82 फीसदी ज्यादा है.
Honda CB Unicorn की 35,007 यूनिट और TVS Raider की 34,125 यूनिट बिकीं. Raider की बिक्री में 39.22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. Bajaj Platina की बिक्री 29,424 से घटकर 27,421 यूनिट रह गई.
Royal Enfield Bullet 350 ने सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की. इसकी बिक्री 15,847 यूनिट से बढ़कर 26,245 यूनिट हो गई, यानी 65.61 फीसदी की वृद्धि हुई.
कुल मिलाकर जुलाई 2026 में घरेलू मोटरसाइकिल बिक्री 10,74,796 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 20.75 फीसदी ज्यादा है. एक्सपोर्ट भी 29.82 फीसदी बढ़कर 4,80,013 यूनिट रहा. घरेलू बिक्री और निर्यात मिलाकर कुल मोटरसाइकिल बिक्री 15,54,809 यूनिट पहुंच गई.
