Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026
Home टेकApple के कैमरे वाले AirPods! सामने आया वीडियो, जानें कैसे काम करेगा नया AI फीचर

Apple के कैमरे वाले AirPods! सामने आया वीडियो, जानें कैसे काम करेगा नया AI फीचर

by Sagar Sharma
0 comments

Apple अपने AirPods को सिर्फ म्यूजिक सुनने और कॉलिंग तक सीमित रखने के बजाय उन्हें AI से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। कंपनी कथित तौर पर ऐसे नए AirPods पर काम कर रही है, जिनमें कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में सामने आए macOS Tahoe 26.7 के रिलीज कैंडिडेट में इस प्रोडक्ट की झलक देखने को मिली है। लीक वीडियो में कैमरे की मदद से सामने रखी किताब को पहचानते हुए दिखाया गया है। माना जा रहा है कि यह कैमरा फोटो खींचने के बजाय Apple की Visual Intelligence तकनीक के लिए इस्तेमाल होगा। इससे Siri यूजर के आसपास की चीजों को देखकर उनके बारे में जानकारी देने में सक्षम हो सकती है।

macOS अपडेट में मिली नए AirPods की झलक

कैमरे वाले AirPods को लेकर नई जानकारी Apple के macOS Tahoe 26.7 रिलीज कैंडिडेट से सामने आई है। इसमें एक छोटा डेमो वीडियो दिखाई देता है, जिसमें एक व्यक्ति AirPods के कैमरे के सामने किताब रखता है। सिस्टम किताब के बारे में विजुअल जानकारी हासिल करता है।

सॉफ्टवेयर में B790 कोडनेम से जुड़े कई संकेत भी मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें AirPods में Visual Intelligence को सेटअप करने से संबंधित जानकारी शामिल है। इससे संकेत मिलता है कि Apple इस फीचर को अपने नए वायरलेस ईयरबड्स के साथ जोड़ने पर काम कर रहा है।

कैमरा Siri को आसपास की चीजें समझने में करेगा मदद

इन AirPods में दिया जाने वाला कैमरा सामान्य कैमरे की तरह फोटो या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए मुख्य रूप से इस्तेमाल नहीं होगा। इसका उद्देश्य आसपास की वस्तुओं को पहचानकर उनकी जानकारी AI सिस्टम तक पहुंचाना हो सकता है।

उदाहरण के लिए, यूजर किसी किताब, वस्तु या दूसरी चीज को AirPods के कैमरे के सामने रख सकता है। इसके बाद Visual Intelligence उस वस्तु को पहचानकर उससे जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा सकती है। Siri भी इस विजुअल जानकारी का इस्तेमाल करके यूजर के सवालों का जवाब दे सकेगी।

इस फीचर में कैमरे का साफ रहना जरूरी होगा। अगर बाल या कोई दूसरी चीज कैमरे को ढकती है, तो सिस्टम यूजर को इसे लेकर अलर्ट भी दे सकता है।

सितंबर में हो सकता है लॉन्च?

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि B790 कोडनेम वाले AirPods को सितंबर में पेश किया जा सकता है। इनका लॉन्च Apple के नए iPhone मॉडल्स के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कैमरे वाले AirPods की आधिकारिक घोषणा या लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि B790 प्रोजेक्ट, Apple के पहले बताए गए B798 कैमरा AirPods प्रोजेक्ट से अलग है। B798 प्रोजेक्ट को कथित तौर पर 2027 तक आगे बढ़ाया गया है। ऐसे में Apple के नए AirPods में कैमरा और AI का कॉम्बिनेशन कंपनी के वियरेबल डिवाइस को एक नया रूप दे सकता है।

Author

You may also like