Sunday, September 13, 2026
Sunday, September 13, 2026
Home ऑटोAmpere Magnus G Max: नए अपडेट के साथ लॉन्च हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर, 142KM रेंज और 30+ फीचर्स

Ampere Magnus G Max: नए अपडेट के साथ लॉन्च हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर, 142KM रेंज और 30+ फीचर्स

by Sagar Sharma
0 comments

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में Ampere ने अपने लोकप्रिय Magnus G Max को नए अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस बार स्कूटर में सिर्फ डिजाइन या बैटरी पर ही नहीं, बल्कि कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की सुविधा से जुड़े कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेटेड मॉडल में 30 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं।

5 इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोलनए

Magnus G Max में 5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। स्कूटर में क्रूज कंट्रोल की सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे लंबी दूरी की राइड के दौरान राइडर को सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा स्कूटर में कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जिन्हें कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

नए Magnus G Max में 5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। स्कूटर में क्रूज कंट्रोल की सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे लंबी दूरी की राइड के दौरान राइडर को सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा स्कूटर में कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जिन्हें कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

इनमें Find/Ping Scooter फीचर खास है। इसकी मदद से पार्किंग में खड़े स्कूटर की लोकेशन आसानी से पता लगाई जा सकती है। यह फीचर खास तौर पर भीड़भाड़ वाली पार्किंग में उपयोगी हो सकता है।

रिमोट डायग्नोस्टिक से बैटरी हेल्थ तक

Magnus G Max में रिमोट डायग्नोस्टिक की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा यूजर्स ऐप के जरिए सर्विस बुकिंग, चार्जिंग हिस्ट्री और बैटरी हेल्थ से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे। स्कूटर में OTA अपडेट की क्षमता भी दी गई है, जिससे सॉफ्टवेयर से जुड़े अपडेट दूर से किए जा सकेंगे।

इसके कनेक्टेड फीचर्स का मकसद स्कूटर की निगरानी और मेंटेनेंस को आसान बनाना है।राइडर मोबाइल ऐप के जरिए स्कूटर से जुड़ी कई अहम जानकारियां एक ही जगह पर देख सकेगा।शहरी इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने टेक्नोलॉजी और सुविधा दोनों पर खास जोर दिया है।

3kWh बैटरी और 142KM की रेंज

परफॉर्मेंस की बात करें तो स्कूटर में 3kWh LFP बैटरी पैक दिया गया है। इसके साथ 2.4kW की पीक पावर वाला हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। कंपनी के अनुसार, Magnus G Max 142 किलोमीटर की IDC क्लेम्ड रेंज देने में सक्षम है।

नए कनेक्टेड फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को रोजमर्रा की शहरी जरूरतों को ध्यान में रखकर अपडेट किया है। इसमें स्मार्ट फीचर्स के साथ-साथ बैटरी और सर्विस से जुड़ी जानकारी भी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलने की सुविधा दी गई है।

Author

You may also like