Sunday, August 9, 2026
Sunday, August 9, 2026
Home धर्म-एस्ट्रोआज का राशिफल 06 अगस्त 2026: वृष और तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ के संकेत, सिंह राशि के जातक पहले पूरे करें अधूरे कार्य

आज का राशिफल 06 अगस्त 2026: वृष और तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ के संकेत, सिंह राशि के जातक पहले पूरे करें अधूरे कार्य

by Sagar Sharma
0 comments

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का विशेष संयोग बन रहा है। शाम 6:53 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी, जबकि रात 8:14 बजे तक भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही आज शीतलाष्टमी व्रत भी मनाया जाएगा। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ के योग हैं, जबकि कुछ को कार्यों में सावधानी और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।

मेष राशि

आज कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नई योजनाओं की शुरुआत से पहले परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1

वृष राशि

रोजगार और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 5

मिथुन राशि

मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाएंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है।शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। करियर से जुड़े मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी।शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

सिंह राशि

सबसे पहले लंबे समय से रुके हुए काम पूरे करने का प्रयास करें। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4

कन्या राशि

आत्मविश्वास के साथ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में प्रगति के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा।शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 3

तुला राशि

आर्थिक मामलों में दिन बेहद शुभ रहेगा। कारोबार में लाभ और रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। विदेश यात्रा या नए जॉब ऑफर की संभावना भी बन सकती है।शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 5

वृश्चिक राशि

निवेश और व्यापार से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।शुभ रंग: इंडिगो | शुभ अंक: 8

धनु राशि

अधिकांश रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए काम की शुरुआत से पहले पूरी योजना बनाएं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 9

मकर राशि

पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अचानक लाभ मिलने के भी योग हैं।शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 6

कुंभ राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से कार्यों में सफलता मिलेगी। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रहेगा।शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 7

मीन राशि

नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 2

You may also like