Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026
Home टेकWhatsApp के ये 5 फीचर्स बदल देंगे आपका काम करने का तरीका, पेमेंट से लेकर AI तक सब एक ऐप में

WhatsApp के ये 5 फीचर्स बदल देंगे आपका काम करने का तरीका, पेमेंट से लेकर AI तक सब एक ऐप में

by Sagar Sharma
0 comments

WhatsApp आज सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गया है। दुनियाभर में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल रोजाना करते हैं, लेकिन इसके कई ऐसे फीचर्स हैं जिनकी जानकारी बहुत कम यूजर्स को होती है। WhatsApp की मदद से आप डिजिटल पेमेंट करने के साथ-साथ बड़ी फाइलें शेयर कर सकते हैं, AI से सवाल पूछ सकते हैं और अपनी पसंद की खबरों से जुड़े अपडेट भी हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस ऐप को पर्सनल नोट्स और जरूरी फाइलें सेव करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी एक ही ऐप रोजमर्रा के कई डिजिटल काम आसान कर सकता है।

WhatsApp से करें UPI पेमेंट

अगर आप ऑनलाइन भुगतान के लिए अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो WhatsApp का पेमेंट फीचर आपके लिए उपयोगी हो सकता है। फीचर को सेटअप करने के बाद यूजर्स QR कोड स्कैन करके सीधे WhatsApp से भुगतान कर सकते हैं। इससे चैटिंग के साथ रोजमर्रा के छोटे-बड़े डिजिटल पेमेंट भी किए जा सकते हैं।

WhatsApp पर Meta AI का लें सहारा

WhatsApp में Meta AI का विकल्प भी मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स कई तरह के सवाल पूछ सकते हैं और जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल, रिज्यूमे या दूसरे टेक्स्ट का ड्राफ्ट तैयार करने में भी AI मदद कर सकता है। कुछ कामों के लिए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए इमेज बनाने की सुविधा भी उपलब्ध है।

2GB तक की फाइल कर सकते हैं शेयर

WhatsApp बड़ी फाइलें भेजने के लिए भी काम आ सकता है। इसमें 2GB तक की फाइल शेयर की जा सकती है। फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट को दूसरे व्यक्ति के साथ भेजना आसान हो जाता है। जरूरी फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए यूजर अपने लिए अलग ग्रुप बनाकर उसमें फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट सेव कर सकता है। मीडिया को HD क्वालिटी या फाइल के रूप में रखने का विकल्प भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Channels से पाएं जरूरी अपडेट

WhatsApp Channels के जरिए आप अपनी पसंद के न्यूज पोर्टल, ब्रांड या अन्य विषयों से जुड़े चैनल फॉलो कर सकते हैं। इसके बाद उन्हीं चैनल्स पर मिलने वाले नए अपडेट और जानकारी WhatsApp पर ही देखी जा सकती है।

Personal Notes के लिए भी करें इस्तेमाल

WhatsApp को निजी नोट्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए ऐसा ग्रुप बनाया जा सकता है जिसमें सिर्फ आप हों। इसमें जरूरी टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट सेव किए जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें आसानी से दोबारा देखा जा सकता है।

इस तरह WhatsApp को सिर्फ मैसेजिंग ऐप समझना सही नहीं होगा। पेमेंट, AI, फाइल शेयरिंग, न्यूज अपडेट और नोट्स जैसे कई काम इसे रोजमर्रा के लिए उपयोगी बनाते हैं।

Author

You may also like