Sunday, August 9, 2026
Sunday, August 9, 2026
Home खेलPM मोदी से मिलेंगे Commonwealth Games के मेडलिस्ट, भारत ने जीते 39 पदक; बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

PM मोदी से मिलेंगे Commonwealth Games के मेडलिस्ट, भारत ने जीते 39 पदक; बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

by Sagar Sharma
0 comments

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को लेकर बस प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुकी है। मुक्केबाज लवलीना बोरगेहेन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर उत्साह जताया है।

भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 39 पदक अपने नाम किए। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।

बॉक्सिंग ने दिलाए सबसे ज्यादा पदक

भारतीय दल के प्रदर्शन में बॉक्सिंग का योगदान सबसे अहम रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर शामिल हैं। यानी भारत के कुल पदकों में करीब एक चौथाई हिस्सा बॉक्सिंग से आया।

एथलेटिक्स भी पदक जीतने के मामले में आगे रहा। इस खेल में भारत ने कुल 10 मेडल हासिल किए, हालांकि इनमें कोई गोल्ड मेडल नहीं था।

इन खेलों से आए 37 पदक

वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने 8 पदक जीते, जबकि पैरा एथलेटिक्स में 6 और जूडो में 4 पदक भारत के खाते में आए। पैरा पावरलिफ्टिंग में भी भारत ने एक पदक हासिल किया।इस तरह इन पांच खेलों—बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, पैरा एथलेटिक्स और जूडो—से भारत को कुल 37 पदक मिले। बाकी दो पदक अन्य खेलों से आए।

खिलाड़ियों से मिलकर बढ़ाएंगे हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाते रहे हैं। Commonwealth Games 2026 के पदक विजेताओं के साथ होने वाली यह मुलाकात भी खिलाड़ियों के लिए खास मानी जा रही है।

You may also like