तेल अवीव: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। ब्रिटेन के अखबार द टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी एजेंसी CIA उनके ठिकाने का पता लगाने में जुटी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी के अंत में उनके पिता और तत्कालीन सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की कथित हत्या के बाद से मोजतबा सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि उस हमले में मोजतबा खामेनेई भी घायल हुए थे। उनकी चोटों की गंभीरता को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्हें गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचा, जबकि कुछ में उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार चिंताएं जताई गई हैं। यही कारण बताया जा रहा है कि सुप्रीम लीडर बनने के बाद उन्होंने अब तक कोई सार्वजनिक भाषण नहीं दिया और उनके सभी संदेश लिखित रूप में जारी किए गए।फोन और लैपटॉप से भी दूरीद टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई ने पिछले 150 दिनों से न तो किसी से फोन पर बातचीत की है और न ही किसी डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल किया है। दावा किया गया है कि वे किसी अज्ञात स्थान पर भूमिगत बंकर में रह रहे हैं, जिससे उनकी लोकेशन का पता लगाना बेहद कठिन हो गया है।दिन में बाहर निकलने से भी परहेजरिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोजतबा दिन के समय बंकर से बाहर नहीं निकलते। उन्हें आशंका है कि अमेरिकी जासूसी उपग्रह उनकी गतिविधियों का पता लगा सकते हैं। इसी वजह से मोसाद और CIA कथित तौर पर ईरान के भीतर मौजूद अपने नेटवर्क और सूत्रों के जरिए उनकी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही हैं।हालांकि, खुफिया हलकों में यह चर्चा भी जारी है कि 28 फरवरी के हमले में या बाद में लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो चुकी हो सकती है। वहीं, कुछ दावों में कहा गया है कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अधिकारी उनके जीवित होने की बात कह रहे हैं। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
150 दिनों से सार्वजनिक नहीं हुए मोजतबा खामेनेई, ठिकाने की तलाश में जुटीं मोसाद और CIA: रिपोर्ट
5
