Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026
Home मनोरंजनइमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज डेट का ऐलान, आयुष्मान खुराना की फिल्म से होगा क्लैश

इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज डेट का ऐलान, आयुष्मान खुराना की फिल्म से होगा क्लैश

by Sagar Sharma
0 comments

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को मिल रहे रिस्पॉन्स को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में भारत में 81.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसी बीच इमरान ने अपनी अगली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी यह एक्शन फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. खास बात यह है कि इसी दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म भी रिलीज होगी.

‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज डेट हुई कन्फर्म

इमरान हाशमी ने 17 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज डेट की जानकारी दी. वीडियो में फिल्म के कलाकारों के नाम के साथ रिलीज डेट भी दिखाई गई है. फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इमरान ने पोस्ट के साथ बताया कि फिल्म में दर्शकों को सिर्फ एक्शन और गोलियों की आवाज ही नहीं सुनाई देगी, बल्कि रोमांस और म्यूजिक का भी तड़का देखने को मिलेगा. इससे साफ है कि मेकर्स फिल्म में एक्शन के साथ मनोरंजन का पूरा पैकेज पेश करने की तैयारी में हैं.

इमरान के साथ नजर आएंगे जेनेलिया और अपारशक्ति

‘गनमास्टर जी9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जेनेलिया देशमुख भी उनके साथ नजर आएंगी. अपारशक्ति खुराना भी फिल्म का हिस्सा हैं.

अपारशक्ति की मौजूदगी इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प स्थिति पैदा कर रही है. इसकी वजह उनके बड़े भाई आयुष्मान खुराना की फिल्म है, जो इसी तारीख को रिलीज होने वाली है.

बॉक्स ऑफिस पर भाइयों की फिल्मों की टक्कर

27 नवंबर को ही आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी बड़े पर्दे पर आएगी. यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है और इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है. फिल्म में आयुष्मान के साथ शरवरी वाघ और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ऐसे में एक ही दिन दो बड़ी फिल्मों के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल सकता है. खास बात यह है कि एक फिल्म में अपारशक्ति खुराना और दूसरी में उनके भाई आयुष्मान खुराना नजर आएंगे. अब देखना होगा कि 27 नवंबर को दर्शकों की पहली पसंद कौन सी फिल्म बनती है.

Author

You may also like