Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026
Home जॉब्सUPPSC Recruitment 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1156 पदों पर बंपर भर्ती, जानें डिटेल्स

UPPSC Recruitment 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1156 पदों पर बंपर भर्ती, जानें डिटेल्स

by Sagar Sharma
0 comments

उत्तर प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षक के पद पर नौकरी पाने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 1156 पद भरे जाएंगे. इनमें 1112 पद असिस्टेंट प्रोफेसर और 44 पद प्रोफेसर के हैं. योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 तय की गई है. अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पात्रता और जरूरी नियम जरूर पढ़ लेने चाहिए.

1112 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर मौका

UPPSC की इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं. कुल 1112 पद मेडिकल की अलग-अलग विशेषज्ञताओं के लिए रखे गए हैं. इनमें आर्थोपेडिक्स, नेत्र रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, इमरजेंसी मेडिसिन, एनाटॉमी, एनेस्थीसियोलॉजी, ईएनटी और कम्युनिटी मेडिसिन जैसे विषय शामिल हैं.

इसके अलावा कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और फिजियोलॉजी में भी नियुक्तियां की जाएंगी. मेडिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, रेडियो-डायग्नोसिस, रेडियोथेरेपी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और साइकिएट्री सहित कई अन्य विशेषज्ञताओं के पद भी इस भर्ती में शामिल हैं.

प्रोफेसर के 44 पद भी शामिल

आयोग ने प्रोफेसर के 44 पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर ऑर्थोपेडिक्स, ऑप्थेलमोलॉजी, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, एनेस्थीसियोलॉजी, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक्स और माइक्रोबायोलॉजी जैसी विशेषज्ञताओं में भर्ती होगी.

उम्मीदवारों के लिए OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2026 है. आवेदन में सुधार या फीस से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए 8 सितंबर तक मौका मिलेगा. जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन की हार्डकॉपी 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आयोग में जमा करनी होगी.

राजकीय कॉलेजों की मेंस परीक्षा के लिए भी आवेदन

UPPSC ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन भी मांगे हैं. सफल अभ्यर्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. केमिस्ट्री, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, अंग्रेजी, फिजिक्स, उर्दू, वाणिज्य सहित कई विषयों में मुख्य परीक्षा होगी. आवेदन की हार्डकॉपी 7 सितंबर तक जमा की जा सकेगी.

Author

You may also like