Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026
Home जॉब्सCSL Vacancy 2026: कोचीन शिपयार्ड में 139 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 1 सितंबर तक करें आवेदन

CSL Vacancy 2026: कोचीन शिपयार्ड में 139 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 1 सितंबर तक करें आवेदन

by Sagar Sharma
0 comments

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने ग्रेजुएट और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के 139 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में केवल केरल के निवासी उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी विषय में BE/BTech डिग्री होना जरूरी है। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा मांगा गया है। कमर्शियल प्रैक्टिस पद के लिए इसी क्षेत्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है।

उम्मीदवार की जरूरी शैक्षणिक योग्यता 2022 से 2026 के बीच पूरी हुई होनी चाहिए। इससे पहले या बाद में योग्यता हासिल करने वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे।

आयु सीमा और जरूरी शर्तें

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले किसी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र या निजी संस्थान में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की है या वर्तमान में कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

मेरिट से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगा। समान अंक होने की स्थिति में पहले योग्यता हासिल करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद भी स्थिति समान रहने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को वरीयता मिलेगी।

चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के दौरान मूल प्रमाणपत्र और उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। अंतिम चयन के बाद ट्रेनिंग शुरू करने से पहले मेडिकल फिटनेस भी जरूरी होगी

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार CSL की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाकर पहले One Time Registration पूरा करें। इसके बाद लॉगिन करके Graduate/Technician Apprentice Recruitment 2026 का विकल्प चुनें। आवेदन फॉर्म में जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करने से पहले पूरा फॉर्म अच्छी तरह जांच लें। आवेदन जमा करने के बाद उसकी PDF या प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

Author

You may also like