Sunday, August 9, 2026
Sunday, August 9, 2026
Home खेलकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, 10वें दिन जीते 8 गोल्ड; बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, 10वें दिन जीते 8 गोल्ड; बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास

by Sagar Sharma
0 comments

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इनमें सात गोल्ड बॉक्सिंग से आए, जबकि एक स्वर्ण पदक पैरा शॉटपुट में मिला। इस उपलब्धि के साथ भारत ने पहली बार किसी एक कॉमनवेल्थ गेम्स संस्करण में बॉक्सिंग में सात गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड भी बना दिया।महिला बॉक्सिंग में प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने भी गोल्ड जीतकर भारत की झोली भर दी। हालांकि लवलीना बोरगोहेन, जादुमणि और नरेंद्र बेरवाल को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने एफ-57 शॉटपुट स्पर्धा में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में भारत के शुभम जुयाल ने सिल्वर पदक हासिल किया। दूसरी ओर, पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही संस्करण में 5000 और 10000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।एथलेटिक्स में भारत ने ट्रिपल जंप में भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रवीण चित्रावेल ने सिल्वर और सेल्वा प्रभु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। वहीं जूडो की महिला 63 किलोग्राम स्पर्धा में उन्नति शर्मा ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।हालांकि सभी भारतीय खिलाड़ियों का दिन सफल नहीं रहा। पैरा एथलेटिक्स की 1500 मीटर टी-54 स्पर्धा में रमेश शनमुगम सातवें स्थान पर रहे, जबकि महिला 10,000 मीटर रेस वॉक में रवीना गायकवाड़ को नियमों के उल्लंघन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।भारत के मुक्केबाजों और एथलीटों के शानदार प्रदर्शन ने 10वें दिन देश के पदकों की संख्या में बड़ा इजाफा किया और ग्लासगो में भारतीय दल की मजबूत चुनौती को और मजबूती प्रदान की।

You may also like