Sunday, August 9, 2026
Sunday, August 9, 2026
Home देशजंतर-मंतर विवाद: PM मोदी के खिलाफ नारे लगाने वाली 15 वर्षीय लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आकर की गलती; अभिजीत दीपके ने केस पर उठाए सवाल

जंतर-मंतर विवाद: PM मोदी के खिलाफ नारे लगाने वाली 15 वर्षीय लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आकर की गलती; अभिजीत दीपके ने केस पर उठाए सवाल

by Sagar Sharma
0 comments

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में सामने आई 15 वर्षीय किशोरी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उसने कहा कि वह भीड़ के माहौल में बहक गई थी और जो कुछ हुआ, वह उसकी जिंदगी की पहली और आखिरी गलती थी।वायरल वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहती है कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। उसी दौरान पास में छात्र प्रदर्शन चल रहा था, जहां कुछ लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। उसने बताया कि भीड़ और माहौल के प्रभाव में आकर उसने भी वही नारे दोहरा दिए, जिसका अब उसे गहरा पछतावा है।किशोरी ने अपने बयान में कहा कि उसकी उम्र केवल 15 साल है और उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। उसने लोगों से अपनी गलती के लिए माफ करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह ऐसी भूल दोबारा नहीं करेगी।इस मामले में 30 जुलाई को नोएडा में लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। माफी वाला वीडियो सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि जब लड़की अपनी गलती स्वीकार कर चुकी है, तो क्या सरकार उसके खिलाफ दर्ज मामला भी वापस लेने पर विचार करेगी।उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील साझा की थी। वीडियो में उन्होंने कहा कि जो बच्चे उन्हें और उनकी मां को अपशब्द कह रहे थे, उन्हें वह माफ करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री का यह बयान भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।फिलहाल, किशोरी का माफी वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, एफआईआर और संभावित कानूनी कार्रवाई को लेकर बहस भी जारी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में आगे प्रशासन और सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

You may also like